Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो थानों की टीमों ने आज 4 करोड़ रूपए के गांजे के साथ 5 गांजा तस्करों को किया अरेस्ट-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: क्राइम रिस्पांस टीम और थाना 58 पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप बरामद की है। गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 4 करोड़ रूपये कीमत की 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी दवाइयों की आड़ में आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर दिल्ली एनसीआर में उसकी सप्लाई करते थे. थाना दादरी पुलिस ने भी 22 लाख रुपये कीमत की 130 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी कार को जब्त किया है।

आठ क्विंटल अवैध गांजा के साथ खड़े सुदामा चौधरी, अनीश और प्रवीण दवा के नीचे गांजा छुपाकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी कर दिल्ली लाते थे। डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि CRT क्राइम रिस्पांस टीम और थाना 58 पुलिस ने ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक ट्रक में भरकर ले जाये जा रहे आठ क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया गया। ये गांजा करीब दो हजार लीटर पेस्टिसाइड के नीचे छुपाया हुआ था. डीसीपी नोएडा ने बताया कि इस गिरोह का सरगना सुदामा चौधरी है और वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह गांजा उच्च गुणवत्ता का है और ये तस्कर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन मिलाते थे, जिसकी वजह से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। जब्त किये गये गांजा की कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।थाना दादरी पुलिस ने भी घोडी बछेडा गोलचक्कर पर वाहनों के चेकिंग 22 लाख रुपये कीमत के 130 किलोग्राम अवैध गांजे की खेप को पकडा है। दीपक कुमार और अजय भाटी को गिरफ्तार किया है आरोपी की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी कार को जब्त किया है. आरोपी आन्ध्रप्रदेश से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कार के द्वारा लाते हैं और गांव-देहात के रास्ते से होते हुए दिल्ली जाते हैं और गांजे को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।

Related posts

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी, और चाइनीज ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले गिरोह पर्दाफाश-दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई -संपत नेहरा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को 8 पिस्टल, 8 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

ई-बीट सिस्टम से जुड़े 119 राइडर्स को सीएम मनोहर ने झंडी दिखाकर किया रवाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x