Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड की खोरी गांव में 150 से अधिक मकानों पर चला एनआईटी नगर निगम का बुलडोजर।  


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज सूरजकुंड के समीप गांव खोरी में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज लगभग 150 से अधिक झुग्गियों सहित कच्चे -पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। तोड़फोड़ की ये कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया है। यहां पर तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में एनआईटी नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादयान उपस्थित थे।

निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि कई महीने पूर्व में सूरजकुंड के समीप गांव खोरी में कई एकड़ जमीनों को खाली कराया गया था जिसमें हजारों मकान बने हुए थे। अब फिर से इसी जमीनों पर झुग्गी व कच्चे पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए थे। करीब 150 से अधिक मकान बन भी चुके थे, की भनक नगर निगम के संबंधित विभाग को मिली थी, ने अपने स्तर पर इन शिकायतों की जांच की गई पर शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई। आज इसी कड़ी में भारी पुलिस के मौजूदगी में दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि आज 150 मकानों को तोडा गया है जिसमे में कच्चे -पक्के मकान शामिल है। उनका कहना है कि बीच बीच में उनकी कार्रवाई यहां जारी रहेंगी , यहां पर कतई अवैध कब्जे नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: वीरा सेंटर के चेयरपर्सन सीमा जैन ने मानव विद्या निकेतन स्कूल में 100 से अधिक जरुरत बच्चों को स्वेटर बांटे।

Ajit Sinha

मोबाइल से सिम व आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन में यूपीआई जेनरेट कर अपने खाते में 10 लाख रूपए धोखे कर लिए ट्रांसफर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की चार महिलाओं का एक गैंग भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करती, 4 महिलाएं पकड़ी गई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x