Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

आज पंचकूला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्य कर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि पार्टी कार्यालय पंचकमल में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। नवीन गर्ग ने बताया कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसी के निमित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नया जोश और नई उर्जा का संचार करेंगे। श्री गर्ग ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री सैनी जिला के पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे और जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। 

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग : हरियाणा की 53 प्रतिशत जनता चाहती है सरकार भाजपा की बने

Ajit Sinha

प्रियंका बोलीं- संविधान को बदलना चाहती है भाजपा, ताकि जनता को दुर्बल बना सके

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x