Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को लोग आखिर क्यों दे रहे है बधाई पर बधाई।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर की लगातार तीसरी बार जीतने के बाद ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना व उनके बेटे विवेक भड़ाना को बधाई देने वालों का लगातार उनके कार्यालय पर तांता लगा हैं। इस दौरान उन्हें कोई फूलों का माला पहना कर बधाई दे रहा है, तो कोई लड्डू खिला कर उन्हें बधाई दे रहा हैं, कोई अपने अंदाज में नाचकर अपनी ख़ुशी का इजहार उनके सामने कर रहा है।

ये ख़ुशी हर उस इंसान को अवश्य मिलना चाहिए जो अपने एक खास उम्मीदवार के लिए सड़कों पर उतरता है। इस दौरान उन्हें और उनके प्रत्याशी के बारे में भला बुरा सुनने को मिलता हैं,और लोग सुनाते है। इतनी कड़क धूप की गर्मी में रात दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। चेहरे पर बिल्कुल थकान रहती है,ऐसे में कई बार तो अपने खास लोग पहचानने से इंकार कर देते हैं। असलियत में इनकी थकान उस समय एकदम से उत्तर जाती हैं,जब उनका प्रत्याशी चुनाव जीत जाते हैं, जिसके लिए महीनों वह मेहनत करते हैं। इसके बाद जो लोग उन्हें बधाई देते है,उन्हें लगातार फोन पर लोग उनके प्रत्याशी की जीतने की बधाई देते हैं। ऐसे ही एक वीडियो “अथर्व न्यूज़” के पास आई है , जिसमें आप ऐसे सभी लोगों को इस खबर में प्रकाशित वीडियो में देख सकते है।        

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट ने ग्रीन फील्ड में एक की जारी की डी -सिलिंग, और 8 अवैध दुकानों को जारी की सीलिंग की नोटिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इन्फोर्समेंट राजेंद्र शर्मा का बुलडोजर शुक्रवार से 85 गांवों में 300 एकड़ जमीनों को कराएगा खाली, होगी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

पूर्व विधायक ने लगाया आरोप, रेड के नाम पर मुझे व मेरे परिवार को चार दिनों तक बनाए रखा बंधक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x