Athrav – Online News Portal
Uncategorized

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा आकाश मुठभेड़ के बाद घायल, उसकी तलाश कई थानो की पुलिस कर रही थी। .

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली फेस 2 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पकड़ा गए बदमाश की पहचान आकाश पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है, पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका आकाश की तलाश कई थानो की पुलिस कर रही थी. उसके कब्जे से आधा दर्जन मोबाइल आईफोन और तमंचा कारतूस और बाइक बरामद किया गया है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार उसके साथी बदमाश की तलाश की जा रही है।

पुलिस की हिरासत में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बदमाश का नाम आकाश है. आकाश एक शातिर किस्म का लुटेरा है. उसके खिलाफ एनसीआर के दिल्ली, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है. एडीसीपी नोएडा सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने बताया कि कोतवाली फेस 2 की टीम कुलेसरा बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी. तभी दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की यामाहा गाड़ी पर आते हुए दिखाई दिए,जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया, तो बदमाश टीपी नगर थाना फेस 2 की ओर मुड़ गए और पुलिस टीम पर फायर करने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आकाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।हृदयेश कठेरिया ने बताया कि आकाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार उसके साथी बदमाश की तलाश की जा रही है. आकाश के कब्जे से आधा दर्जन मोबाइल आईफोन और तमंचा कारतूस और बाइक बरामद किया गया है. आईफोन उसने दिल्ली के लाजपत नगर से छीना था. आकाश के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी की जा रही है

Related posts

श्री नितिन गडकरी ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री के साथ बैठक की

Ajit Sinha

‘भारत के ख़िलाफ़ आतंकी संगठनों की लगातार मदद कर रही है पाक सेना’

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में पौधा रोपण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x