Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग:बिजली निगम ने की अधिकतम आपूर्ति, वर्तमान गर्मियों में एक दिन में 1470.32 लाख यूनिट की हुई खपत– मीणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को निरंतर आपूर्ति की जा रही है। बढ़ती गर्मी के प्रभाव को झेलते हुए बिजली निगम का आधारभूत ढांचा मजबूती से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रहा है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष इन गर्मियों के मौसम में अधिकतम आपूर्ति गत दिवस 28 मई को की गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं को वर्तमान गर्मियों में एक दिन में 1470.32 लाख यूनिट की बिजली आपूर्ति की गई, जोकि अब तक के गर्मियों के मौसम की अधिकतम आपूर्ति है।
गुरुग्राम सर्कल एक में 188.12 लाख यूनिट,
गुरुग्राम सर्कल दो में 294.22 लाख यूनिट,
फरीदाबाद सर्कल में 254.81 लाख यूनिट,
पलवल सर्कल में 93.31 लाख यूनिट,
नारनौल सर्कल में 60.04 लाख यूनिट,
रेवाड़ी सर्कल में 97.72 लाख यूनिट,
भिवानी सर्कल में 102.72 लाख यूनिट,
जींद सर्कल में 82.83 लाख यूनिट,
हिसार सर्कल में 115.27 लाख यूनिट,
फतेहबाद सर्कल में 79.69 लाख यूनिट और
सिरसा सर्कल में 101.59 लाख यूनिट की आपूर्ति हुई।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष 28 मई 2023 को 840.97 लाख  बिजली यूनिट की आपूर्ति हुई थी, इस वर्ष 1470.32 लाख यूनिट की आपूर्ति हुई है। यह गत वर्ष से 74.84 प्रतिशत अधिक है। प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि बिजली निगम का स्ट्रक्चर मजबूत है और उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति जारी है। बढ़ती गर्मी के मध्य नजर तकनीकी खामियां आने पर उन्हें तुरंत ही ठीक किया जाता है और आपूर्ति बहाल की जाती है। उन्होंने बताया कि बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति की जा रही है।

Related posts

चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते और एक सीट निर्दलीय उम्मीद वार की हुई बंपर जीत। 

Ajit Sinha

पति की किसी और महिला से अवैध संबंध होने के विरोध करने पर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी, और दोनों हाथ-पैर काट कर फेंक दिए।

Ajit Sinha

दो दोस्तों को दिन दहाड़े अपहरण व बंधक बना, एक करोड़ की फिरौती लेते हुए दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल सहित 5 पकड़े गए-वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x