Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रांची से राष्टीय प्रतियोगिता में 4 मैडल जीत कर लौटे प्रिंस शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत, राजेश नागर ने दी बधाई।

        अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नीमका गांव निवासी रेसर प्रिंस शर्मा का आज जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने रांची में आयोजित राष्टीय प्रतियोगिता में चार मैडल जीत कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने खिलाडी प्रिंस शर्मा को जीत के लिए बधाई दी और साथ में बड़े होने के नाते इसी आगे बढ़ते रहने  का आशीर्वाद दिया।

प्रिंस शर्मा ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर के दौड़ में गोल्ड मैडल,  400 मीटर गुणा 4 रिले दौड़ में सिल्वर,800 मीटर दौड़ में ब्रोंज और 100 मीटर के दौड़ में सिल्वर मैडल जीत कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। इन प्रतियोगिता को जीतने के बाद लौटे प्रिंस शर्मा का गांव में जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश नागर ने विजेता खिलाडी प्रिंस शर्मा को बधाई दी और उन्हें आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस अवसर खड्गी चैयरमेन,के सी सरपंच, अजीत सरपंच,  विजयपाल लोहिया, राजवीर सरपंच,  राजवीर लोहिया,राजेंद्र नागर , धर्मपाल ठेकेदार, जगवीर सरपंच, जय करण,नेत्रपाल पंडतजी ,   पंडत रितु,बिजेंद्र सरपंच, महिपाल नागर, हरिया सूबेदार के अलावा आदि नेतागण उपस्थित थे।

 

Related posts

गुरुग्राम-फरीदाबाद में शुरु हुई अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग, बिजली आपूर्ति होगी अधिक सुरक्षित : अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के प्रयासों से उनके तिगांव कार्यालय पर लगेगा रोजगार मेला

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने तीन मामलों पर दिए कार्रवाई के आदेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x