Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

लघु सचिवालय की छत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने हॉट एयर बैलून की की लॉन्चिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आगामी लोकसभा चुनावों में जिला के नागरिकों को वोट देने के अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल के तहत लघु सचिवालय की छत पर एक विशाल हॉट एयर बैलून लगाया गया है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने इस बैलून को लांच किया। इस दौरान जिला में स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा भी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने कहा कि लघु सचिवालय की छत पर लगाया गया यह हॉट एयर बैलून एक बड़े अभियान कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे लघु सचिवालय आने वाले व इसके आसपास से गुजरने वाले मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि हॉट एयर बैलून पर यह संदेश दिया गया है कि 25 मई को लोगों को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियों को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न सामाजिक, शिक्षण व औद्योगिक संस्थानों से आह्वान किया है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों में सहयोग कर जिला में मत प्रतिशत बढ़ाने में महती भूमिका निभाए।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अनिरुद्ध यादव व हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह व उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को फेंका पटियाला के निकट भाखड़ा नहर में, 11 दिनों के बाद मिला टोहाना नहर से-6 अरेस्ट

Ajit Sinha

गरीब व जरूरतमंदों का सरकार पर पहला हक,2.30 लाख परिवारों के राशन कार्ड दोबारा बनाए  गए- मनोहर लाल

Ajit Sinha

पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x