Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना सेक्टर -50 के अंतर्गत आने वाले झुग्गी नंबर- 16 ई-ब्लॉक साउथ सिटी-2, गुरुग्राम में एक पति पहले अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी , इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मरने पत्नी का नाम शिवली, उम्र 18 वर्ष और पति का नाम प्रजापति दास ,उम्र 24 वर्ष है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अब मृतका शिवली के पिता की शिकायत पर सम्बंधित थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में एक सूचना अस्पताल से एक महिला व व्यक्ति के मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम की टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर मृतक महिला के गले पर गला दबाने के निशान थे। इसपर पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलवाकर शव का निरीक्षण करवाने उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर मृतक महिला के पिता ने पुलिस को शिकायत के माध्यम से बताया कि वह  झुग्गी नंबर-32 ई-ब्लॉक साउथ सिटी-2, गुरुग्राम में रहता है। उसकी लड़की शिवली उम्र-18 वर्ष तथा उसका दामाद प्रजापति दास, उम्र-24 वर्ष झुग्गी नंबर- 16 ई-ब्लॉक साउथ सिटी-2, गुरुग्राम में रहते हैं। कल रविवार को वह सुबह काम पर चला गया था। जब वह  वापस आया तो उसने देखा कि उसकी लड़की ने खाना नहीं बनाया था तो वह अपनी लड़की की झुग्गी पर चला गया। झुग्गी का दरवाजा अंदर से बंद था तो उसने उसके अंदर झांक कर देखा तो उसका दामाद फंदे पर लटका हुआ था व उसकी  बेटी फर्श पर पड़ी हुई थी। वह पड़ोसियों की मदद से अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी  लड़की फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी और उस के गले पर हाथ से गला दबाने के निशान थे तथा उसका दामाद फंदे पर लटका हुआ था। वह  अपनी बेटी व दामाद को अस्पताल लेकर गया जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दामाद ने गला दबाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और खुद आत्महत्या कर ली। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस द्वारा मुकदमा  में नियमानुसार आगामी कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

डीएचबीवीएन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की निगरानी के लिए मुख्यालय व फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियां गठित

Ajit Sinha

रियल एस्टेट पार्टनर ने धोखे से रिश्तेदारों के 15 बैंक खातों में 1 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर, गबन, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

टोल कर्मी को नकली पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एमबीए छात्र व टीचर गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x