Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गैंगस्टर रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गिरोह के 6 शूटर पकड़े गए, 2 व्यक्तियों की हत्या करने के फ़िराक में थे-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कुख्यात गैंगेस्टर रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गिरोह के 6 सदस्य हथियारों से लैस होकर गुरुग्राम में 2 व्यक्तियों की हत्या करने के फ़िराक में थे, इससे पहले ही क्राइम ब्रांच, सोहना, गुरुग्राम की टीम ने सभी को दबोच लिया, पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने आज सोमवार को 40 लाख रुपए कीमत के 4 विदेशी पिस्टल (01 जिगाना 03 PX30), 02 इंडियन पिस्टल,1 राइफल, 33 जिंदा कारतूस, कुल 09 मेग्जीम व 01 स्कोर्पियो गाड़ी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम  1. सलीम निवासी हरियाहेड़ा, सोहना, गुरुग्राम,मोहित निवासी मान्दक, टप्पल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 3. नरेंद्र उर्फ सोनू निवासी अलीपुर, सोहना, गुरुग्राम,4. ललित निवासी रानियावास, कोटकासिम, अलवर, राजस्थान,5. दयाराम निवासी भूड़का, बिलासपुर, गुरुग्राम व आर्यन उर्फ रितेश निवासी जटवाड़ा, सालावास, झज्जर, हरियाणा है।इस मामले में थाना भोंडसी, गुरुग्राम में बीएनएस की धारा 111 (3), 111(4), 111(6) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या की थी योजना: गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के 2 व्यक्तियों की हत्या करने की फिराक में थे। आरोपित अवैध हथियारों से लैस होकर वारदात की तैयारी कर रहे थे। अपराध शाखा, सोहना की त्वरित कार्यवाही से इनकी योजना विफल हो गई।
आरोपितों की गिरफ्तारी: दिनांक 19 अगस्त 2026 को अलीपुर मोड़, भोंडसी क्षेत्र से पुलिस टीम द्वारा सलीम, मोहित, नरेंद्र उर्फ सोनू व ललित को काबू किया गया। इन आरोपियों से पूछताछ करते हुए दिनाँक 19.08.2026 को ही उपरोक्त आरोपित यादराम को उसके बाद दिनाँक 24.08.2026 को आरोपित आर्यन उपरोक्त को हरियाहेड़ा मोड़ भौंडसी से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी: पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 04 विदेशी पिस्टल (01 जिगाना 03 PX30), 02 इंडियन पिस्टल, 01 राइफल , 33 जिन्दा कारतूस, कुल 09 मेग्जीम व 01 स्कोर्पियो गाड़ी बरामद की गई है.
पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह द्वारा विदेश में बैठे सहयोगियों एवं भारत में मौजूद सदस्यों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से संपर्क रखा जाता था। नए एवं पुराने अपराधियों को गिरोह से जोड़कर रंगदारी वसूली, हथियारों की व्यवस्था तथा शूटर्स के माध्यम से आपराधिक वारदात करवाने की योजना बनाई जाती थी। इनके द्वारा वसूल की गई रंगदारी से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल पर हथियार, कारतूस तथा आरोपितों की फरारी काटने में सहायता कराने के लिए किया जाता था।
आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड: उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नरेंद्र उर्फ सोनू के विरुद्ध 21, सलीम के विरुद्ध 10, मोहित के विरुद्ध 02, आर्यन उर्फ रितेश के विरुद्ध 04 तथा दयाराम के विरुद्ध 05 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती/लूट, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।

Related posts

समोसा खरीदने आए बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर सासनीख़ेज हत्या करने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

I4C-MHA, दिल्ली पुलिस और राज्य पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में मेगा साइबर क्राइम अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया

Ajit Sinha

रोड़वेज से बस के गायब होने की अजब दास्तान, सिक्योरिटी मनी न मिलने पर पूर्व संविदा कर्म ड्राइवर ने चोरी की थी बस-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x