Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : मुजेसर रेलवे फाटक के समीप मालगाड़ी के चपेट में तीन लोगों की हुई मौत, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु शव कक्ष में रखवाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मुजेसर रेलवे फाटक के समीप मालगाड़ी से कट जाने के कारण आज तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। पुलिस की मानें तो तीनों मृतकों की पहचान हो गई हैं यह सभी लोग इंदिरा कालोनी के निवासी हैं।

रेलवे डीएसपी महेंद्र वर्मा का कहना हैं कि आज तक़रीबन साढ़े पांच बजे मुजेसर के समीप रेलवे लाइन पार करते वक़्त तीन लोग मालगाड़ी के चपेट में आ गए जिससे तीनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनका कहना हैं कि मरने वाले तीनों लोगों की उम्र करीब 35 साल हैं और इंदिरा कालोनी के रहने वाले हैं। उनका कहना हैं कि पुलिस ने तीनों शवों को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : फिर चली गोलियां : पल्ला क्षेत्र के सूर्य बिहार में दो प्रॉपर्टी डीलरों को बदमाशों ने गोलियों से भुना डाला, एक की मौत ,एक गंभीर ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ की महावीर कालोनी में सरसों तेल के ब्यापारी की 50 वर्षीय पत्नी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।

Ajit Sinha

500 किग्रा वजन वाली मिस्र की महिला पतला होने के लिए मुंबई पहुंची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x