Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लगे भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल जिंदाबाद के नारे, वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व खुला बीजेपी कार्यालय-वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी कार्यालय ग्रीन फील्ड कॉलोनी में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में शुरू हो गई। इस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने किया, जबकि इस खास कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने की। यहां की सारी व्यवस्था ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के द्वारा की गई हैं।

इस उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की गई, और ढोल की आवाजों से सारा का सारा क्षेत्र पूरी तरह से गूंज उठा , और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद के आवाजों से ग्रीन फील्ड और आसपास की सभी सोसायटियां व गांव नागपुर और कालोनियां गूंज उठी, और पूरा का पूरा इलाका कृष्ण मय हो गया। इस कार्यक्रम में ग्रीन फील्ड के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों साथ साथ, हजारों लोग मौजूद थे। आप इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो बिल्कुल लाइव देखें।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को मिला दयाल नगर वालों का खुला समर्थन , वीरेंद्र की अध्यक्षता में हुई जनसभा-वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस समारोह-2026 पर तिरंगा लाइटों की रोशनी से जगमग होगा मार्केट मॉल रोड, ग्रीन फील्ड -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने दो अलग -अलग सरकारी स्कूलों और मीड डे मिल के स्टॉक में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x