Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: लखन सिंगला ने बीजेपी छोड़ आए गोल्डी ब्रेजा और महावीर बिश्नोई को कांग्रेस में पट्टा पहना कर किया शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निर्दलीय नगर निगम चुनाव में 5103 वोट पाने वाले गोल्डी ब्रेजा आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर हरियाणा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चैयरमेन लखन कुमार सिंगला की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल हो गए। चैयरमेन लखन सिंगला के पहले गोल्डी ब्रेजा को साल डाल कर सम्मानित किया व कांग्रेस का पट्टा डाल कर स्वागत किया। और लड्डू खिला एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। गोल्डी ब्रेजा का आज जन्म भी था, के पावन अवसर पर लखन कुमार सिंगला के कार्यालय में केक भी काटा गया। और लोगों में बांटे गए। इसके अतिरिक्त लखन कुमार सिंगला ने महावीर बिश्नोई को कांग्रेस का पट्टा पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया।

लखन कुमार सिंगला ने इस खास अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोल्डी ब्रेजा व महावीर बिश्नोई के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से आज जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूती मिली हैं , ये गोल्डी ब्रेज़ा निर्दलीय फरीदाबाद नगर निगम लड़े थे जिसमें उन्हें 5103 वोट मिले थे, और ये वर्ष- 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब वह पुरे साढ़े साल के बाद अपने पुराने परिवार कांग्रेस पार्टी में वापिस आ गए। ये उनके लिए बहुत बड़ी ख़ुशी की बात है, और कांग्रेस पार्टी के लिए तो ख़ुशी की बात तो है ही। वही, गोल्डी ब्रेजा ने पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2019 में ये सोच कर बीजेपी में शामिल हुए थे , ताकि अपने वार्ड में अच्छा विकास कार्य कर सकूंगा पर पुरे साढ़े साल बीत गए पर वह अपने वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं करवा सके। बीजेपी नेताओं से कह-कह कर थक गए पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज वह अपने जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के चैयरमेन लखन कुमार सिंगला की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में आज शामिल हो गए। आज मैं वह बहुत खुश हूँ , अब कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को जिताने के लिए लखन कुमार सिंगला के साथ मजबूती के साथ काम करेंगे।

Related posts

भारत सरकार की डीएसटी-एनआईएमएटी योजना के तहत मानव रचना छात्रों द्वारा 18 स्टार्ट-अप आईडिया को फंडिंग मिली

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज छापेमारी करके आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे चार बुकी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विभिन्न समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति की है- पढ़ें 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x