Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

अंबाला को मिली ई-लाइब्रेरी की सौगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:अंबाला स्थित पुलिस लाइन में आज सरदार पटेल पुलिस ई-लाइब्रेरी की शुरूआत की गई। यह ई-लाइब्रेरी हरियाणा पुलिस के मुख्य सिपाही स्व. ताराचंद की स्मृति में तैयार की गई है जिसका उद्घाटन मुख्य सिपाही स्व ताराचंद की धर्मपत्नी श्रीमती खजानी देवी द्वारा किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने ई-लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। सलामी उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने पुस्तकालय के प्रांगण में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री कपूर ने इस अवसर पर श्रीमती खजानी देवी को सम्मानित भी किया।

ई-लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित लगभग 4500 पुस्तकों का भण्डारण किया गया है। ये पुस्तके अंग्रेजी तथा हिंदी दोनो भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें से लगभग तीन सौ पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित है। यह ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है जहां पर अध्यापन करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। ई-लाइब्रेरी वातानुकूलित होने के साथ-साथ इंटरनेट सुविधाओं से सम्पन्न और कम्प्यूटराईज्ड है। ई-लाइब्रेरी में किन्डल की सुविधा भी है जिसमें पाठक अपनी इच्छानुसार पुस्तकंे डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। ई-लाइब्रेरी में ऑनलाईन विदेशी भाषाओं जैसे फै्रंच, जैपनीज व स्पैनीज को भी ऑनलाइन माध्यम से सिखाने की व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में बनी इस ई-लाइब्रेरी का पुलिसकर्मियों के बच्चों सहित डीएवी स्कूल के बच्चें प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं में लाभ उठा सकेंगे। भविष्य में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे समय-समय पर अपग्रेड किया जाएगा। इसमें विदेशी भाषा लर्निंग केन्द्र, एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिंह रंधावा व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस को तनावमुक्त रखने के लिए किया गया “स्ट्रेस मैनेजमेंट” प्रोग्राम का आयोजन।

Ajit Sinha

स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन बारे अंतिम तिथि 2 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

तेजी से पूरा करें प्रदेश में गांवों को लाल डोरा मुक्त करने का कार्य: सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x