Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई: मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ करनाल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल मे भगवान परशुराम जयंती पर कहा है कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने शस्त्र व शास्त्र दोनों का प्रयोग करते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, ठीक वैसी ही लड़ाई आज देश में चुनाव के माध्यम से लड़ी जा रही है। आज देश में लोकसभा चुनाव में न्याय और अन्य की लड़ाई है। एक तरफ देश को एक धारा में पिरोकर अच्छे काम करते हुए देश को जोड़ने वाली ताकते हैं, वहीं दूसरी ओर वह लोग हैं जो देश में कश्मीर और पंजाब संकट के लिए उत्तरदाई थी। नक्सलवाद और पूर्वोत्तर भारत की समस्या के लिए उत्तरदाई थी।
मनोहर लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब लोगों का है,जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर इस प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए मकान बनाए,उनमें शौचालय बनाए, बिजली और पानी का कनेक्शन दिया, सिलेंडर दिया और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। अब प्रधानमंत्री ने फैसला किया है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा ताकि उसे अपने इलाज के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उस व्यक्ति को इस योजना में माना जाएगा, जिस परिवार की आय सालाना 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, जबकि पूरे देश में यह आय सीमा 1 लाख 20 हजार रुपए है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश ने भी माना है कि कांग्रेस राज में पर्ची से नौकरी दी जाती थी।मनोहर लाल ने कहा कि देश में चुनाव का महापर्व चल रहा है और मैं आप लोगों से समर्थन मांगने आया हूं। केवल यह कह सकता हूं कि मन लगाकर समाज की सेवा करने का काम करूंगा और हर बार आप अपने बीच में खड़ा पाएंगे।पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। बकौल मनोहर लाल  साल में एक बार तो सबका जन्मदिन आता है,लेकिन जिस प्रकार से आप लोगो ने  मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है उससे निश्चित तौर पर मेरा उत्साह बढ़ा है। मैं इस नए उत्साह और बढ़ी हुई ताकत के साथ इस देश, इस राज्य और इस परिवार की सेवा का संकल्प लेता हूं। मैं आपकी अपेक्षा पर पूरा खरा उतरुंगा। मैं आपको कभी भी निराश नहीं करुंगा। उन्होंने इस मौके पर महाभारत में कृष्ण का न्याय के पक्ष में संकल्प को याद दिलाते हुए समारोह में मौजूद जनता को भी न्याय के पक्ष में संकल्पित होने का आग्रह किया।

Related posts

राहुल गांधी ने आज पंजाब के राजपुरा में ‘नवी सोच, नवा पंजाब’ रैली को संबोधित करते हुए क्या कहा -सुने वीडियो

Ajit Sinha

पीएम कहते हैं कि हमने ये कृषकों के समर्थन में बनाया है, अगर ऐसे मित्र हों तो शत्रुओं की आवश्यकता नहीं है-कांग्रेस -देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 5 कॉलेजों का नामकरण शहीद और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के नाम पर करने का लिया निर्णय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x