Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

अशोक उर्फ़ ठंडा पानी की अपहरण के बाद हत्या करने के सनसनीखेज मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: अशोक उर्फ़ ठंडा पानी की अपहरण के बाद हत्या करने के सनसनीखेज मामले में थाना मयूर विहार की एसआईटी टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अनुज उर्फ़ अन्नू , निवासी त्रिलोकपुरी , दिल्ली, उम्र 34 वर्ष, पवन उर्फ़ विकास , निवासी त्रिलोकपुरी , दिल्ली , उम्र 34 वर्ष, अभिनव राज उर्फ़ अन्नू निवासी त्रिलोकपुरी , दिल्ली, उम्र 27 वर्ष व संदीप घावरी , निवासी त्रिलोकपुरी , दिल्ली उम्र 37 वर्ष हैं। ये सभी आरोपित पुलिस रिमांड पर हैं।

इन सभी आरोपितों को एफआईआर नंबर -147 , 2024 , भारतीय दंड संहिता की धारा 302 , दिनांक 18.4.2024 को दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने कार स्विफ्ट डिज़ायर में अशोक उर्फ़ ठंडा पानी , निवासी त्रिलोकपुरी , दिल्ली उम्र 28 वर्ष को पहले अपहरण किया और और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। इसके बाद एक ई रिक्शा वाले हर गोविन्द को किराए के 500 रुपए दिए और उसे घायल अवस्था में एलबीएस अस्पताल में भेज दिया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब अशोक उर्फ ठंडा पानी की हत्या के मामले में लिप्त आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए एक्शन में सीएम अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार अपने शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की कर रही हर मुमकिन कोशिश,एलजी को दोबारा भेजा प्रस्ताव

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर ताजमहल का दीदार करने का सफर हुआ महंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x