Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हालात ऐसे हो गए हैं कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मनोहर लाल ने कांग्रेस को कौरव बताया और कहा कि यह चुनाव कौरव और पांडवों के बीच की लड़ाई जैसा है। इस चुनावी जंग में कांग्रेस का चरित्र कौरवों जैसा है। उन्होंने कहा कि नेताविहीन कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ एक गरीबी हटाने के झूठे नारे को आधार बनाकर सत्ता पाने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। रैली में मनोहर लाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। यह चुनाव देश और प्रदेश को विकसित बनाने का चुनाव है।

विजय संकल्प रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा आदि ने भी संबोधित किया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। देश के विकास के लिए कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। कांग्रेस के नेता इस चुनाव में लड़खड़ाती हुई बाजी खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता नरेंद्र मोदी से प्यार करती है और तीसरी बार जनता ने भाजपा को 400 पार करने का मन बना लिया है।मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन में युवाओं को पर्ची और खर्ची से सरकारी नौकरियां मिलती थी। एक बात का हवाला देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार ने भी मीडिया के सामने स्वीकारा था कि कांग्रेस के राज में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने गरीब युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरी दी और वो भी योग्यता के आधार पर। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में यह भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर का सम्मान भी किया और उनके पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है।मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 साल के शासन में धारा-370, नक्सलवाद व आतंकवाद समस्याएं पैदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में देश की पुरानी से पुरानी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि ने गरीबी हटाओ नारा को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस की मंशा कभी भी गरीबी हटाने की नहीं रही। उन्होंने कहा कि गरीबी समाप्त करने के लिए मोदी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया है। दस सालों में गरीब कल्याण की योजनाओं से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं।

Related posts

फरीदाबाद :मामा -भांजे ने मिलकर ट्रांसपोर्टर राकेश सिरोही की हत्या की थी और उसकी लाश को सबूत नष्ट करने के नियत से दिया जंगल में फेंक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा की प्रदेश सरकार, घोटालें की सरकार हैं, कैबिनेट मंत्री के इशारे पर लाखों की मिटटी चोरी कर ले गए निगम के अधिकारी, लखन सिंगला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x