Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप बोले, फरीदाबाद की जनता करेगी बदलावन, गांव बड़ौली में बरसाए फूल, दिया समर्थन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपने चुनावी अभियान की शुरुआत तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव बडौली से की जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान लोगों में भारी जोश देखने को मिला और अबकी बार महेन्द्र प्रताप के नारों के साथ वातावरण को कांग्रेसमय बना दिया। वहीं पटेल चौक, एक नंबर, एसजीएम नगर, एनएच-1, सैनिक कॉलोनी आदि में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।लोगों की भारी भीड से गदगद पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ने कहा कि जनता का जोश और उत्साह बताते है कि यहां कि जनता बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि शहर का प्रत्येक मतदाता भाजपा प्रत्याशी की सत्ता लोलुपता एवं शहर के विनाश की पटकथा में उनकी भूमिका से आहत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि झूठ-लूट व भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए इस बार इंडिया गठबंधन को विजयी बनाना होगा तभी हर वर्ग का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में धर्म और जाति की राजनीति कर लोगों को बांटने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस सरकार सत्ता से गई थी तो प्रदेश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था और आज हरियाणा प्रदेश पर 205 करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वो केवल कांग्रेस की देन है, भाजपा ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर और शहर के विकास के नाम पर हजारों करोड़ डकार लिए गए। मेट्रो का एक भी पिलर भाजपा पिछले 10 वर्षों में नहीं लगा पाई है। फरीदाबाद शहर में मेट्रो कांग्रेस लेकर आई और कांग्रेस ने ही बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार किया। मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है, यूनिवर्सिटी, आईएमटी सहित मास्टर प्लान के तहत कराए गए विकास कार्य केवल और केवल कांग्रेस की देन है।लोगों की भीड से भावुक कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बडोली मेरी ननिहाल है और यहां से मैंने अपने अभियान की शुरूआत की है। जितना प्यार और लोगों का समर्थन मुझे मिला है। मुझे विश्वास है कि इस बार फरीदाबाद सीट पर भारी मतों से कांग्रेस विजयी होगी।इस अवसर पर जयपाल चंदीला ठोंडा, अदल सिंह चंदीला, कैलाश मास्टर, जयबीर पहलवान, महिपाल पहलवान,  अजय चंदीला, महेन्द्र,  चंद्रपाल, मदन चेयरमैन, धर्मी चंदीला ठोंडा, सूरजपाल, रिंकु चंदीला, आभाष चंदीला, जितेंद्र चंदेलिया, वेद प्रकाश यादव, दयानंद चंदीला, रामपत चंदीला, बिजेन्द्र मावी आदि मौजूद रहे।

Related posts

आर्थिक अपराध शाखा का इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेद सिंह को एक लाख रूपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के तेल कारोबारी दो भाइयों, उनकी पत्नियों सहित पांच लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा सिटी थाने में दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; शहर में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक करण दलाल ने किया विशाल प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x