Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले – लोकसभा चुनाव मोदी और जनता के बीच


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के सेदम में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करूंगा। ये सब किसी को नहीं मिला, फिर भी मोदी इस चुनाव में 400 पार कह रहे हैं। इसलिए इस बार का चुनाव नरेंद्र मोदी और जनता के बीच है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कहती है कि उन्होंने देश को मजबूत बनाया। लेकिन नरेंद्र मोदी देश की सारी संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं, क्या इस तरह देश मजबूत बनेगा। आज 22 अरबपतियों के पास उतना ही पैसा है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। खरगे ने कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाए। वहीं प्रियंका गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना द्वारा हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का जिक्र करते हुए कहा कि इतना भयावह काम करने वाले के लिए मोदी जी ने मंच से वोट मांगा। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं। विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है, यह सब मोदी को पता रहता है। लेकिन एक राक्षस देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला। मोदी किसी के मंगलसूत्र पर बात करने लायक नहीं हैं। क्योंकि हर बार वे महिलाओं पर अत्याचार करने वाले के साथ खड़े दिखते हैं।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है। इसमें सत्य की कोई जगह नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में आज भयानक बेरोजगारी है। पिछले दस साल में नरेंद्र मोदी जी ने एक काम ऐसा नहीं किया, जिससे रोजगार मिल सके। आज किसान कमा नहीं पा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार ने जीएसटी लगाकर उन्हें बर्बाद कर दिया। छोटे व्यापार से लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन मोदी सरकार ने नोटबंदी कर छोटे व्यापारियों को भी खत्म कर दिया। यहां तक कि जिन संस्थानों से रोजगार पैदा होता था, वे सब उद्योगपति मित्रों को बांट दिए।

Related posts

दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर,बुझाने में लगी

Ajit Sinha

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता।

Ajit Sinha

दिल्ली के उपराज्यपाल ने राज्य की आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की है-बीजेपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x