Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरूग्राम;लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू:पहले दिन दो उम्मीदवारों ने जमा किया नामांकन : निशांत यादव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छठे चरण के लिये सोमवार, 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना दिनांक से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के पहले दिन कुल दो नामांकन शामिल है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से राव इंद्रजीत सिंह व एक निर्दलीय उम्मीदवार फौजी जय कवर त्यागी(दीक्षित) के नामांकन शामिल है। उन्होंने बताया कि छह मई तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इस बीच 5 मई को रविवार का अवकाश रखा गया है।

नामांकन पत्र की 7 मई को प्रातः 11 बजे जांच होगी। 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और आवेदनों की जांच व अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है। नामांकन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संपन्न करवाया जा रहा है। इसके लिए सभी नामांकनों की जांच, सुरक्षा राशि सहित सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशी को लघु सचिवालय के परिधि के अंदर केवल 3 गाड़िया लाने की अनुमति दी गयी है। वहीं नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल तीन लोग ही अंदर आ सकेंगे।

Related posts

हरियाणा पर्यटन निगम ने खोली शराब की दुकान

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने की शिरकत

Ajit Sinha

सिपाही को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x