Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म : निशांत यादव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:लोकसभा आम चुनाव के चलते जिला में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य पात्र व्यक्ति मतदान करने से वंचित न रहे, जिसके लिए मतदाताओं को विशेष सुविधाएं प्रदान करते हुए मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 40 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत रखने वाले दिव्यांग व्यक्ति व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग को घर से मतदान करने के लिए फार्म 12 डी भरकर अपनी सहमति देते हुए अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला में ऐसे वोटर्स की संख्या 50 हजार 790 है। ऐसे में कोई भी उपरोक्त व्यक्ति मतदान से अछूता ना रहे इसके लिए सभी बीएलओ को घर घर जाकर फार्म 12 डी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
फार्म भरने के बाद बीएलओ मतदाताओं के घर से फार्म-12 डी प्राप्त भी करेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बूथ पर जाकर मतदान करना चाहता है तो उसे फार्म 12 डी भरकर देने को आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को दिव्यांगता प्रमाण पत्र की एक प्रति जमा करवानी होगी।  उम्मीदवारों को ऐसे निर्वाचकों की एक सूची भी प्रदान की जाएगी, यदि वे प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए अपने प्रतिनिधियों को नियुक्त करना चाहते हैं। मतदान अधिकारियों की टीम मतदाता का वोट लेने के लिए उसके पते पर पहुंचेगी। मतदाताओं को उनके दौरे के बारे में पहले से ही सूचित कर दिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस में शामिल हुए 515 कमांडो, आईबी के निदेशक तपन कुमार डेका ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी।

Ajit Sinha

हरियाणा के ओबीसी समाज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Ajit Sinha

बड़े संघर्षों से मिली आजादी को बेकार नहीं जाने देंगे, गुरुग्राम के बादशाहपुर में फहराया तिरंगा- राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x