Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदबाद: रफ़्तार का कहर ,आगे जा रहे ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर ,बस में बैठे एक दर्जन लोग हुए घायल,गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर की धुनाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदबाद में दूसरे दिन भी दिखा रफ़्तार का कहर। तेज रफ्तार का कहर आज फिर उस वक्त देखने को मिला जब फरीदाबाद से मथुरा जा रही एक निजी बस आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई ,घटना नेशनल हाईवे नंबर दो  स्थित सीकरी गाँव के नजदीक की  है। घटना के समय बस में बैठे लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए । हादसे से गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर डाली । फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
 लोगों के गुस्से का शिकार होता नजर आ ये युवक उस बस का ड्राइवर है जिसका अब से कुछ देर पहले एक्सीडेंट हुआ है ।  दरअसल बल्लभगढ़ से मथुरा की ओर जा रही यह निजी बस अपनी तेज रफ्तार की वजह से  कंट्रोल नहीं कर पाई और सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई ।  जिस से बस में बैठे कई लोगों को गंभीर चोट आई । सवारियों की माने तो बस चालक बेहद ही तेज गति से बस चला रहा था और उन्होंने उसे कई बार धीरे चलाने के लिए कहा बावजूद इसके बस चालक नहीं माना और बस का एक्सीडेंट हो गया । इससे गुस्साए लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर डाली । मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे बस चालक को बचाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है उसके मुताबिक यात्रियों की शिकायत मिलने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी ।
 

Related posts

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने ट्रकों की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार,चोरी के 3 ट्रकों को किया बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के थाना छायंसा में तैनात उप-निरीक्षक 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x