Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विदेशों में फर्जी कॉल सेंटर कर भारतीयों से ठगी, करने वाले गिरोह का फरार चल रहा नेपाली नागरिक गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एसटीएफ नोएडा की टीम ने फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट कर थाईलैंड, नेपाल और कंबोडिया में सप्लाई करने वाले गिरोह के एक नेपाली नागरिक को सुनील खडका नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल से गिरफ्तार किया है। इसके पास से फर्जी आईडी पर एक्टिवेट किए गए 33 सिम, दो नेपाली पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन, एक मैकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक आदि बरामद हुआ है। इस सिम की मदद से विदेश में बैठे ठग ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।एसटीएफ नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गत 4 मार्च 2024 को गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा नेपाल के अनिल थापा एवं चीनी नागरिक शू योमिंग तथा गौतम बुद्ध नगर के गांव कटहैरा के विनोद उर्फ अगस्तया भाटी को गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से काफी संख्या में एक्टिवेट सिम बरामद हुए थे।

इस संबंध में कोतवाली बिसरख में भी मुकदमा दर्ज है। इसी गिरोह का एक सदस्य सुनील खडका, जो कोतवाली बिसरख की एक घटना में आरोपितों के पकड़े जाने के बाद कोलकाता होते हुए थाईलैंड भाग गया था। गत 19 अप्रैल को दोबारा भारत आया है. राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सुनील खडका ने नेपाल से ही एमए एवं पीएचडी की पढ़ाई की है। वह वर्ष 2007 में व्यापार करने के लिए बैंकाक थाईलैंड चला गया था और वहीं पर रहने लगा। थाईलैंड में रहकर ही उसने क्रिप्टो करेंसी खरीदने, बेचने का काम करना शुरू कर दिया। फिर अपने नेपाली दोस्त के माध्यम से नेपाल के श्याम उर्फ घनश्याम अधिकारी के संपर्क मैं आया और साइबर अपराध में शामिल हो गया। सुनील खडका द्वारा थाईलैंड में होटल बुकिंग करने के लिए वेबसाइट भी बनाई हुई थी जिसमें उसने टूडी गेटवे लगा रखा था। उसके साथी डार्क वेब से विभिन्न क्रेडिट कार्डों का डेटा चोरी करके इनकी वेबसाइट पर बुकिंग करते थे जिसमें कार्ड धारक के पास कोई ओटीपी भी नहीं जाता था, लेकिन उनके क्रेडिट कार्ड से पैसा थाईलैंड में ट्रांसफर हो जाता था। जिसे ये लोग आपस में बांट लेते थे। इसके अलावा अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड भी चीनी नागरिकों के साथ मिलकर काल सेंटर बनाकर करते थे। इस पैसे को यूएसडीटी एवं अन्य क्रिप्टोकरेंसी में हवाला के माध्यम से सुनील विभिन्न सदस्यों को भेजता था।

Related posts

बारिश से बढ़ा सर्दी का सितम, आने वाले दिनों में और बेदर्द होगा मौसम-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

अब पंचकूला में अकेले नहीं रहेंगे बुजुर्ग, हर कदम पर होगी पुलिस की सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने शुरू किया विशेष अभियान

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के मामले में सब इंस्पेक्टर रमेश व कार्यकारी अभियंता महेश के खिलाफ जिला अदालत में एसीबी ने किया चालान पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x