Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक पखवाड़े तीन अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड, 56 अवैध हथियार, 9 गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: हाईटेक गौतम बुद्ध नगर हथियार तस्करों का पसंदीदा जगह बन चुका है.लोकसभा के चुनाव की घोषणा बाद नोएडा सेंट्रल ज़ोन और ग्रेटर नोएडा ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रो से तीन अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड हो चुका है और 41 हथियारों के साथ 7 हथियार तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके। इसी कडी में आज नोएडा ज़ोन की कोतवाली 24 पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली 24 पुलिस ने जगत सिंह उर्फ चिन्टू को मदर डेयरी सेक्टर- 11 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 315 और 12 बोर के 7 तमंचे, कारतूस और स्कूटी बरामद की गई है. जगत सिंह कि इनपुट पर राहुल उर्फ गोविन्दा उर्फ जुडी बिजली घर सेक्टर 53 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 315 और 12 बोर के 8 तमंचे कारतूस और बाइक बरामद हुई है. एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अन्तर्राजीय अवैध हथियारों के तस्कर है जो कि भिन्न-भिन्न जिलों व राज्यों में घूम फिर कर अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। 315 बोर के तमंचो को ग्राहको को 7000 से 7500 रुपये की कीमत पर बेचते थे और 12 बोर के तमंचो को 5000 से 5500 रुपये की कीमत पर बेचते थे, इन दोनों पर दिल्ली में 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है.

Related posts

आग की चिंगारी से शोला बनी कार जल हुई खाक, कार चालक ने जलती हुई कार से कूद कर बचाई अपनी जान

Ajit Sinha

फर्जी प्रॉपर्टी आईडी का इस्तेमाल करते हुए की जा रही थी अवैध रजिस्ट्रियां, तत्कालीन तहसीलदार सहित कई के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डबुआ कालोनी के लोगों ने नाबालिग चोर को चोरी करतें हुए पकड़ कर पुलिस के किया हवाले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x