Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा नेत्री अनीता शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन तिगांव मंडल अध्यक्ष  सपना पाराशर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नित्त नए आयाम छू रही है और देश का गौरव ऊंचाईयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि आज जिले की महिलाओं में पार्टी के प्रति भारी आस्था और उत्साह है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली महिला साथियों को वह विश्वास दिलाती हैं कि महिलाओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। भाजपा में महिला शक्ति के मजबूतीकरण पूरा जोर दिया गया है और महिलाओं को विशेष तवज्जो पार्टी द्वारा दी जा रही है। जिसके चलते आज हजारों महिला कार्य कर्ता जिले में भाजपा से जुड़ चुकी हैं। अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल महिलाओं बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित है।
आज प्रदेश के हर जिले में एक समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं और आम जनमानस पार्टी की नीतियों से बेहद खुश है। इस मौके पर तिगांव मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना पाराशर ने जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया। इस मौके पर सारिका, अमन त्यागी, जयवती, रीतू, पूनम, लता, लक्ष्मी, सीमा, राजकुमारी, सुमन, ज्ञानवती, मोनिका मित्तल, वंदना मित्तल, गिर्राज, उमावती, सुशीला, कमलेश, माया, हेमलता, निधि, ममता, पुष्पा, प्रभावती, मीनू, सविता, मनुेश, शांति और महामंत्री सोनू आदि ने भाजपा का दामना था।

 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: चोरी की गाडी को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए बना था नकली आईपीएस अधिकारी, पर कार का लेता था 50000,अरेस्ट

Ajit Sinha

अमरीकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को दिया झटका

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने स्ट्रोकोलॉजिस्ट कार्यक्रम शुरू किया, क्या है जानने के लिए अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x