Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जल्द से जल्द करे शेष बचे विभागो में नोडल अधिकारियों को नियुक्ति : नगराधीश 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार नगराधीश अंकित कुमार की अध्यक्षता में आज वीरवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विभिन्न विभागों के जिला नोडल अधिकारियों की चुनाव में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मतदान पर्व के भागीदार बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। नगराधीश अंकित ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी जिला नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना है। 2024 लोक सभा चुनावों को सबके आपसी सहयोग से सफल बना कर जिला की अच्छी और बेहतर छवि बनानी है।

नगराधीश अंकित कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया की सभी विभागों को एसेंशियल एंप्लॉयज जो मौके पर मौजूद रहेंगे। उनकी ड्यूटी को क्रॉस चेक करना है और आवश्यक सेवाओं की पहचान कर फॉर्म 12 डी भर कर आगामी सोमवार तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान नगराधीश ने कहा कि जिन विभागों में जिला नोडल अधिकारियों की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। उन्हे जल्द से जल्द नियुक्त करें।
इन विभागों को दी गई जिम्मेदारी, आवश्यक सेवा श्रेणी (एवीईएस) विभाग:-
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, भारतीय खाद्य निगम, भारतीय रेलवे, प्रेस सूचना ब्यूरोदूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, बिजली विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्य परिवहन निगम, अग्निशमन सेवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, बीएसएनएल,पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर एमसीएफ गजेन्द्र सिंह, एसीपी अभिमन्यु गोयत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने आज पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :युवा कांग्रेस नेता मनमोहन भड़ाना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा.अशोक तंवर व समर्थकों को सैकड़ों साइकिलें भेंट की,आकड़े नहीं।

Ajit Sinha

विद्यार्थी घर पर ही मंगवा सकेंगे किताबें, डीसी यशपाल यादव ने दी 43 बुक डिपो को अनुमति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x