Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी बदमाश आधा दर्जन से ज्यादा तमंचे व तमंचे बनाने का सामान के साथ अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से आधा दर्जन से ज्यादा तमंचे और तमंचे बनाने का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभी बदमाश का एक साथी फरार चल रहे हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।हथियारों के जखीरे के साथ खडे जावेद उर्फ जाबर को गांव दतावली से करीब 800 मीटर पहले स्थित अंसल की खंडहर पड़ी अर्ध निर्मित बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया है।एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस खण्डर पडी बिल्डिंग का इस्तेमाल जावेद उर्फ जाबर तमंचा और हथियार बनाने के लिए कर रहा, पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना छापा मारा तो यहां से सात तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक पौने 12 बोर, एक अद्दा 12 बोर और एक आधा बना हुआ तमंचा 315 बोर, लोहा गर्म करने की भट्टी और सीज शुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी जावेद पुत्र अनवर के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाता हैं तथा तमंचे बनाकर उसे बेचकर पैसे कमाते है, जावेद पुत्र अनवर जिसकी तलाश की जा रही है। एडिशनल डीसीपी ने बताया इसी साल एक जनवरी को थाना दादरी पुलिस द्वारा लूट और धोखाधडी करने आरोप में जावेद उर्फ जाबर के विरूद्ध थाना दादरी पर गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत गैंगस्टर की धाराओं मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें जावेद उर्फ जावर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद जावेद पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

Related posts

लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम वाले सफर मुजरिमो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट, 54 केस दर्ज हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:थाना के मालखाना से कीमती हथियारों की चोरी के मामले में मालखाना इंचार्ज व ईएएसआई सस्पेंड, 20 लोग पकड़े गए

Ajit Sinha

पांच गज के  एक प्लाट को लेकर दो पक्षों के बीच चली जमकर  गोली, दो लोगो की मौत, एक की हालत गंभीर-पढ़ें    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x