Athrav – Online News Portal
नोएडा

दोने और पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग, आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 5 हरौला गांव में दोने और पत्तल के गोदाम में भयंकर आग लग गई। सूचना पर पहुंची आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लगी है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन आग की घटना से गोदाम में रखा किराने का सारा सामान जल गया।

आग की निकलती तेज लपटें रामकरन जैन दोना पत्तल वाले की दुकान की है, अंदर तेल, घी और दोने, पत्तल होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया है. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियाँ मौके पहुंची, लेकिन अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी पटरी की दुकानों के चलते हरौला में फायर ब्रिगेड को अंदर जाने आई दिक्क्त। थाना फेज-1 पुलिस ने बाज़ार को बंद कराया तब फायर बिग्रेड की गाड़ियाँ अंदर जा सकी. गोदाम में तेल और घी होने के कारण लगातार आग के गोले उठ रहे थे। इस कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के दौरान गोदाम के अंदर करीब बीस लोग मौजूद थे। तेज लपटें उठते देख ही सभी ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आग का दायरा बढ़ने से पहले ही सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। गोदाम के अंदर कई ग्राहक भी घटना के समय मौजूद थे। गोदाम में पत्तल और दोने होने के कारण आग थोड़ी ही देर में बिल्डिंग में फैल गई। एहतियातन आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग गोदाम में प्रथम तल पर लगी थी। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में घी और तेल रखा हुआ था, जिसके कारण आग कुछ ही देर में तीन मंजिल बिल्डिंग में फैल गई।

Related posts

सुंदर भाटी के नाम पर स्क्रैप व्यापारी से 50 हजार की प्रति माह रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

तेज रफ्तार के कारण यात्रियों को लेकर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल , ड्राइवर और कंडक्टर फरार  

Ajit Sinha

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x