Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: अवकाश के दिन खोला स्कूल तो होगी मान्यता रद्द : उपायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ईद की छुट्टी के दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए निजी बस स्कूल हादसे को देखते हुए जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है जिसके चलते उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेश अनुसार शिक्षा विभाग ने राजपत्रित अवकाश के दिन कोई स्कूल नहीं खुलने देने के निर्देश दिए हैं और इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर – 9289563595 और ईमेल आईडी -deofbdhelppvt@gmail.com जारी कर दी गई है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सरकारी छुट्टी के दिन कोई निजी स्कूल अगर खुला तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। ईद की छुट्टी के दिन स्कूल खोलने वाले स्कूल संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही स्कूल बसों से संबंधित अगर कोई समस्या है तो भी वह इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेश अनुसार सभी प्राइवेट (अराजकीय) विद्यालयों द्वारा राजपत्रित अवकाश के दौरान विद्यालय खोलने एवं प्राइवेट विद्यालय संचालकों द्वारा विद्यार्थियों के परिवहन (बसों इत्यादि) के नियमानुसार संचालन नही करने की शिकायतों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दी गई है। अगर कोई स्कूल आदेश की अवमानना करता है तो कोई भी अभिभावक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है इसके साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों को अवकाश के बारे में अवगत करवाना सुनिश्चित करें और अवकाश के दिन निरीक्षण करें कि कोई विद्यालय खुला हुआ न हो। कोई विद्यालय खुला मिलता है तो उसे बंद करवाकर उसके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें और नियमों के तहत प्रत्येक बस संचालन में जो 14 नियम है उसकी पूरी पालना हो।

Related posts

विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Ajit Sinha

अभी अभी: फरीदाबाद में आज आया कोरोना पॉजिटिव के तीन नया केस और एक मरीज की मौत की खबर,कुल संख्या 53 हुई   

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x