Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का ऐलान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों का ऐलान हो गया है। दोनों पार्टियां तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया एवं पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा के साथ यहाँ आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की छह सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। तीन सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उधमपुर, जम्मू और लद्दाख की सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार होंगे। वहीं अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर की सीट पर नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उम्मीदवार होंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। उधमपुर से लाल सिंह, जम्मू से रमन भल्ला और अनंतनाग से मियां अल्ताफ के नाम का ऐलान हो चुका है। बारामुला, श्रीनगर और लद्दाख की सीट पर भी जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।  उमर अब्दुल्ला ने विश्वास किया कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की सभी छह सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

Related posts

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कोविड से संबंधित बाधाओं के बावजूद चौथे चरण का काम जारी रखा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हरियाणा के यमुनानगर, किया लोकार्पण व शिलान्यास-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीजेपी की प्रवीण जोशी की रिकॉर्ड वोट से जीत निश्चित,सबसे आगे, प्रवीण जोशी बीजेपी कार्यालय पर 12 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x