Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

लोकतंत्र सेनानी महावीर भारद्वाज को मिला वयोश्रेष्ठा सम्मान अवॉर्ड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महावीर भारद्वाज को वयो श्रेष्ठ सम्मान अवार्ड से नवाजा गया है। उक्त सम्मान ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा भारद्वाज को लाइफटाइम अचीवमेंट के आधार पर धर्म एवं राष्ट्र के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो की वजह से प्रदान किया गया है।भारद्वाज को उक्त सम्मान श्याम सेवा संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुकेश पहलवान एवं ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने एक समारोह के दौरान प्रदान किया।

संस्था के महासचिव मनोज भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि महावीर भारद्वाज पिछले 50 वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।वे अपने जीवन में पिछले 40 वर्षों से निर्भीक पत्रकारिता भी कर रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि भारद्वाज महज 20 वर्ष की आयु में 1975 मैं श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश पर लग गए आपातकाल के दौरान जेल गए थे तथा भयंकर यातनाएं सहन की थी। हरियाणा सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी की उपाधि देकर ताम्रपत्र से 2017 में विभूषित किया था। मनोज भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद ऐसे महापुरुषों को सम्मानित करके गर्व का अनुभव करती है।गौरतलब है कि पत्रकारिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में महावीर भारद्वाज को आठ बार राष्ट्रीय अवार्ड तथा एक बार अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड दिया जा चुका है।

Related posts

कोरियर का कारोबार करने वाले एक शख्स की  तेजधार हथियार से गला रेत कर की बेहरमी से हत्या, केस दर्ज।  

Ajit Sinha

स्मार्ट ग्रिड एवं ढांचागत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने में तेजी लाएं – ए श्रीनिवास

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में एक तत्कालीन कानूनगो और दो सहायक चकबंदी अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x