Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

भूमि अधिग्रहण के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष लोक अदालत 8 जुलाई को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के सदस्य सचिव से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एस पी सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आगामी 08 जुलाई को भूमि अधिग्रहण के मामले के मामले की सुनवाई के लिए न्यायिक परिसर गुरुग्राम में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण के मामले से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि 8 जुलाई को लगने वाली लोक अदालत से पूर्व 14 प्री लोक अदालत लगाई जा रही है। जिसमे आकर आमजन अपने केसों का निपटारा करवा सकते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने केस का निपटारा करवाएं।

Related posts

जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, उनका क्या फल निकलेगा यह तो मुझे पता नहीं, लेकिन पीएम  नरेंद्र मोदी में विश्वास रखना चाहिए- राव इंद्रजीत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में किए श्री रामलला के दर्शन

Ajit Sinha

अपराध शाखा ने इंडियन आयल के दो टेंकरों से अवैध शराब की 1610 पेटियों को किया बरामद, दो गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x