Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी से फोन पर बात किया तो अपने दोस्त के संग मिलकर उसे डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी, अब आरोपित पकडे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पत्नी से फोन पर बात की तो, उसने उस शख्स से रंजिश रखने लगा, और गत बुधवार को अपने ब्रेज़्ज़ा कार में बिठा कर उसको खेत में ले गया, और उसे डंडों से पीट -पीट कर मार डाला, और उसके शव को उसी के रूम पर छोड़ गया। मरने वाले शख्स का नाम संजय दास, निवासी गांव करना जिला खगड़िया, बिहार, उम्र-45 वर्ष हैं। इस प्रकरण में थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपित सोनू व उसके दोस्त पवन को पुलिस ने इस केस में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी जमालपुर,गुरुग्राम की टीम को एक सूचना गांव बास लम्बी, गुरुग्राम में एक व्यक्ति संजय दास निवासी गांव करना जिला खगड़िया, बिहार, उम्र-45 वर्ष के मृत होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस चौकी जमालपुर, गुरुग्राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस की एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल पर मृतक के भतीजे ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके चाचा के शरीर पर चोट के निशान है किसी ने मारपीट करके उसके चाचा की हत्या की है। मृतक के भतीजे की शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा , मानेसर प्रभारी व  उप-निरीक्षक ललित कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में वीरवार को गांव बांसलाम्बी, गुरुग्राम से 2 आरोपितों  को काबू किया। काबू किए गए आरोपितों के नाम *सोनू, निवासी गांव बांसलाम्बी, गुरुग्राम उम्र-36 वर्ष व पवन कुमार, निवासी फाजिलपुर बादली, गुरुग्राम उम्र-34 वर्ष है। उनका कहना है  कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि संजय दास (मृतक) का आरोपित सोनू के घर आना जाना था। संजय दास ने आरोपित सोनू की पत्नी के पास फोन कर दिया था जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित  व उसका साथी पवन कुमार संजय दास को गाड़ी में बैठाकर उसको गांव के खेतों में ले गए जहां पर लकड़ी के डंडे से संजय दास के साथ मारपीट की तथा उसको (मृतक) उसके रूम पर छोड़कर चले गए। मारपीट से लगी चोटों के कारण संजय दास की मौत हो गई। आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 1 गाड़ी (BREZZA) व डंडा बरामद किया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: 22 वर्षों से वांछित सजायाबी सहरसा,बिहार से गिरफ्तार, वर्ष 2003 में 10 वर्ष की हुई थी सजा।

Ajit Sinha

मानेसर में बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जेजेपी में शामिल

Ajit Sinha

अमेठी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी, इसमें पति -पत्नी और दो बच्चे शामिल है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x