Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

1400 लोगों के साथ बेटी के कन्यादान के नाम पर 14 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी कर चुके हैं पकड़े गए दोनों आरोपित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने नूंह में बेटियों (लडकियों) की शादी में कन्यादान देने के नाम पर लोगों से धोखाधडी कर रकम ऐठनें वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं, जिनके नाम मौलाना अरशद, निवासी बूबलहेड़ी व राशीद, जिला पलवल है। ये आरोपितों के द्वारा अब तक 1400 लोगों के साथ कन्यादान के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए लगभग 14 करोड़ रुपए का गबन किया है।

क्या था मामला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों आरोपितों द्वारा अलग-अलग योजनाओं का हवाला देते हुए एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक के पैकेज बेटियों की शादी में कन्यादान देने के लिए जाते थे। इस पैकेज में आरोपितों द्वारा कन्यादान के रूप में एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, पूरा शादी का सामान व 21,000 रुपये नकद दिया जाता था। इस मामले में तहसील नगीना की नांगल शाहपुर निवासी जुबेदा ने गत1 अप्रैल 2024 को शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि मौलाना अरशद, राशीद तथा उसके अन्य साथियों ने करीब 2 महीने पहले धोखाधड़ी करते हुए उससे 1 लाख 10 हज़ार रुपए की राशि हड़प ली। आरोपितों द्वारा कन्यादान के रुप में एक मोटरसाईकिल स्पलैंडर, पूरा शादी का सामान व 21,000 रुपये नकद कन्यादान के रुप में देने की बात कहकर यह राशि महिला से ली गई थी। इस मामले में थाना नगीना में संबंधित धाराओं के तहत उपरोक्त सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके थाना नगीना के प्रबंधक रतन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित राशिद को बडकली चौक नगीना व मौलाना अरशद को गांव बुबलहेडी से गिरफ्तार किया।प्रथम पूछताछ पर दोनों आरोपितों ने अपने अन्य साथियों की मदद से करीब 1400 लोगों से बेटी की शादी में कन्यादान देने के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब 14 करोड रुपये लेना कबूल किया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

जेडीएन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवार्ड से डॉ. पुनिता हसीजा व डॉ. सुरेश को उत्कृष्ट कार्य के लिएअवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ए-1, रिजन-3 के 13 क्लबों की संयुक्त शपथ समारोह हुआ सम्पन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: वाको इंडिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट की कवरेज कर लौटे मीडिया विद्यार्थियों को मिली शाबाशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x