Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच दो साल की बच्ची की पीट-पीट हत्या, दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, देखिए -सुनिए इस वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो दिन पूर्व सराय खाव्जा के झरिया मार्किट में हुई दो साल की एक बच्ची हत्या के बाद रेप करने के मामले में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स को एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया हैं। मृत बच्ची की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी सौतेला पिता रवि गुप्ता की जुर्म की कहानी आप उसी की जुबानी सुनिए व देखिए इस वीडियो में।

क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार का कहना हैं कि आज प्रात : 7 बजे के करीब एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के समीप से हत्या व दुष्कर्म के आरोपी रवि गुप्ता ( 21 साल ) को गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि सराय थाना में बीते 23 नवम्बर को दो साल की बच्ची की हत्या व दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि दिए गए शिकायत में पीड़िता ने कहा हैं कि उसके पहले पति की मौत हो गई थी उससे उसकी तीन बच्चे हैं जिसमें एक लड़का 8 साल हैं दूसरी लड़की चार साल व तीसरी,सबसे छोटी लड़की दो साल की हैं के बाद उसने रवि गुप्ता  के साथ रहने लगी।
उनका कहना हैं कि बीते 23 नवंबर को वह अपने काम पर गई हुई थी और उसका दूसरा पति रवि गुप्ता छुट्टी होने के कारण  अपने घर पर ही मौजूद था। उनका कहना हैं कि उसका बेटा 8 साल  स्कूल गया हुआ था व उसकी दोनों मासूम बेटी भी उसके साथ घर पर थी जिसमें उसके एक दो साल की बेटी की सांस न लेने की खबर सुन कर वह भाग -भाग कर अपने घर पहुंची और वह बच्ची को लेकर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हत्या व दुष्कर्म करने की बात बताई  थी।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार का कहना हैं कि इस मुकदमें की आगे कार्रवाई की जिम्मेदारी सीपी हनीफ कुरैशी ने डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी जिसपर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो उसका शक का सुई पीड़िता के पति रवि गुप्ता पर जा कर अटक गई। उनका कहना हैं कि गहनता से की गई पूछताछ में आरोपी रवि गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया हैं।
उनका कहना हैं कि आज आरोपी रवि गुप्ता को उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो रेल से भागने के फ़िराक में था। उधर, आरोपी रवि गुप्ता का कहना हैं कि उसने अपनी  सौतेली बेटी को  5 -6 थप्पड़ों से जमकर पिटाई की जिससे वह एक दीवार से  टकराई और वह निचे जा कर गिरगई और  उसकी सांसे बंद हो गई के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इससे पहले अपनी पत्नी व पुलिस को गुमराह करने की नियत से कहा था कि बच्ची की सीढ़ियों से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई हैं पर डॉक्टरों ने हत्या व दुष्कर्म की बात अपने रिपोर्ट में दर्शाई हैं और पुलिस को सारी घटना क्रम के बारे में जानकारी दी जिससे बच्ची की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी रवि  गुप्ता को गिरफ्तार किया जा सका हैं।

 

Related posts

वित्तीय साक्षरता सेमिनार: पुलिस कर्मचारियों को पैसे की बचत और निवेश के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ डीसीपी जयवीर राठी ने आज 32 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे: सीमा जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x