Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आरबीआई बैंक का स्टाफ 15 से 20 हजार रुपए लेकर साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:साइबर अपराध , पूर्व गुरुग्राम की टीम ने आज साइबर ठगों को 15 से 20 हजार रुपए में फर्जी बैंक खाते मुहैया करवाने वाले एक निजी बैंक के स्टाफ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अमित कुमार, निवासी संगम विहार , दिल्ली हैं। और ये आरबीआई बैंक में खाता खोलने का काम करता था , यह आरोपित अब तक 32 फर्जी खाते खोल कर साइबर ठगों को मुहैया करवा चूका हैं। फर्जी दस्तावेजों से 10 से अधिक सिम कार्ड उपलब्ध साइबर ठगों करवा चुके हैं।     

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23.02.2024 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत कुछ व्यक्तियों द्वारा अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर एक ऐप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करवाकर इससे लगभग 12.5 लाख रुपए की ठगी करने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर प्रियांशु  दीवान के निर्देशानुसार कार्य करते हुए निरीक्षक व थाना साइबर अपराध,पूर्व गुरुग्राम प्रबंधक सवित कुमार की टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 1 आरोपित को दिनांक 28.03.2024 को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अमित कुमार निवासी संगम विहार, दिल्ली* हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपित को दिनांक 28.03.2204 को अदालत के सम्मुख पेश करके 4 दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया गया। उनका कहना हैं कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह RBL बैंक हौज खास ब्रांच (दिल्ली) में अकाउंट खोलने का काम करता है तथा यह फर्जी फार्म बनाकर उनके आधार पर बैंक खाता खुलवा लेता, फिर इसके द्वारा फर्जी तरीके से खुलवाए गए उस बैंक खाते को ये साइबर ठगों को बेच देता था। यह एक बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले साइबर ठगों से 15 से 20 हजार रुपए लेता था। यह अब तक 32 फर्जी बैंक खाते व 10 सिमकार्ड्स साइबर ठगों को उपलब्ध करवा चुका था। इसके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों का प्रयोग करके साइबर ठग ठगी की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग करते थे।

Related posts

खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच जारी।

Ajit Sinha

धर्म, जाति या राजनीति के आधार पर फर्जी खबर, भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाई तो कार्रवाई तय: डीसीपी सृष्टि गुप्ता

Ajit Sinha

शराब पीने के दौरान भांजे ने अपने सगे मामा की लकड़ी सिर में मार कर हत्या कर दी , पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x