Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय पच्चकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन श्रृद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, डबुआ कालोनी में चल रहे  7 दिवसीय पच्चकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन श्रृद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए फरीदाबाद के सभी जैन मंदिरों के  सदस्यों के साथ एनसीआर और मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश से सैकड़ो की तादात मे भक्तजन आये। प्रीति जैन के निर्देशन में बच्चो ने आकर्षण सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हजारों लोगों ने इनका उत्साह बढ़ाया।
समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात: मंगला अष्टक दिग्बंधन अभिषेक शान्ति धारा मण्डल प्रतिष्ठा पूजन आदि के बाद भूमि श्री मंगलानंद जी के प्रवचन हुए। उन्होने आत्मसंयम और सदभावना पर अपने प्रवचनो में जोर देते हुए कहा कि यह गुण इंसान को श्रेष्ठ बनाते हैं। दोपहर में याज्ञ मण्डल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया।  तत्पश्चात आरती एवं शास्त्र सभा हुई इसके पश्चात सौधर्म सभा, नगरी रचना, माता की सेवा अष्ठकुमारी द्वारा एवं स्वप्रदर्शन हुए। यह सारी प्रक्रिया भगवान आदिनाथ के कर्वकल्याणक की आन्तरिक क्रियाओ के तहत दर्शायी गयी। इस मौके पर पूर्व मंत्री प. शिवचरण लाल शर्मा ने महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर नवीन जैन संरक्षक, एस.के.जैन संरक्षक, नंदा जैन, प्रवीण जैन, विनीत, अमित, पंकज, हैप्पी, आकाश, पुनीत, सुनील, सिद्धार्थ, कुसुम जैन आदि द्वारा आये हुए श्रृद्धालुओ की सेवा की।

Related posts

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र व निष्पक्ष उपयोग के लिए चुनाव आयोग व आईएएमएआई ने विकसित किया स्वैच्छिक कोड ऑफ एथिक्स

Ajit Sinha

भाजपा का कार्यकारिणी प्रशिक्षिण शिविर 15 जुलाई से फरीदाबाद में, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि पहुंचाए घरों में।

Ajit Sinha

मुम्बई में भी जल्द लांच होगी हरियाणा की फिल्म नीति: विधायक जोगीराम सिहाग  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x