Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

प्रॉपर्टी विवाद में निचली मंजिल पर रहने वाले हमलावर ने ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक परिवार पर किया हमला,एक की हत्या, दो गंभीर।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में रंगों के त्यौहार के दिन प्रॉपर्टी विवाद के चलते हमलावरों ने घर के ऊपर रहने वाले परिवार पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने एक शख्स की गोली मार हत्या कर दी , और मृतक की मां और बहन को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरने वाले शख्स का नाम शिवम् , उम्र 26 वर्ष है, और वह डीटीएच कंपनी में नौकरी करता था। इस मामले की जांच सम्बंधित थाने की पुलिस कर रही हैं। 

खबर के मुताबिक बिल्डिंग के निचली मंजिल पर रहने वाले हमलावर अपनी मां उमेश के साथ  ऊपरी मंजिल रहने वाले एक परिवार के घर में घुस गया, उस दौरान हमलावर के हाथ में बंदूक थी, उसने शिवम् के छाती पर बंदूक तान दी, और गोली मार दी, जिससे शिवम् की मौत हो गई।

हमलावरों ने मृतक शिवम् की मां और बहन को भी बेरहमी से पीटा, जिसे लहूलुहान अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों मां – बेटी का इलाज चल रही  है .इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस वारदात वाले स्थान पर पहुंच गई ,और मामले की जांच में जुट गई।    

Related posts

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2019 का परिणाम

Ajit Sinha

वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 14.62 प्रतिशत अपराध हुआ कम, 23,341 प्राथमिकियां(एफआईआर) कम हुई दर्ज

Ajit Sinha

आर्थिक अपराध, चुनौतीपूर्ण अनुसंधान, सक्षम जांच अधिकारी बनें : एडीजीपी क्राइम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x