Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज कराने के एवज लिपिक 6 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हांसी नगर परिषद में कार्यरत लिपिक भूप सिंह को ₹6000 की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता सुमित कथूरिया से दिनांक 19.03.2024 को 1000/- रुपये रिश्वत के रूप में पहले लिए जा चुके थे ।अब आरोपी द्वारा बकाया 5000/- रुपए रिश्वत चाय की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार के माध्यम से प्राप्त की जा रही थी। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज करने व रकबा ठीक करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि नगर परिषद हांसी में कार्यरत लिपिक भूप सिंह द्वारा प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज करने व रकबा ठीक करने के बदले में ₹6000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपी द्वारा यह रिश्वत चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के माध्यम से ली जा रही थी। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता बढ़ाते हुए की गई। आरोपी के खिलाफ हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। अनुसंधान जारी हैं ।

Related posts

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों के तकनीकी कर्मचारियों को 3 महीने के अनुबंधपर नियुक्ति के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच- 85 ने 25.700 किलोग्राम पटाखे किए जब्त, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2008 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी, 2021 से सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x