Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती सीमा त्रिखा का फरीदाबाद में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंची श्रीमती सीमा त्रिखा का आज जगह-जगह उनके समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला दिल्ली से पुल प्रहलादपुर बॉर्डर की तरफ से हरियाणा में प्रवेश किया। उनके क्षेत्र के ईरोज गार्डन, दयालबाग, लक्कड़पुर, शिव दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने अपनी नेता का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं गांव अनंग पुर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-46, सेक्टर-21, गाँव अनखीर के मौजिज लोगों ने मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा को बधाई देते हुए पुष्प वर्षा की। इसके बाद वह सिद्धदाता आश्रम व समन्वय मंदिर पर माथा टेका।

उनका काफिला इसके बाद मेवला महाराजपुर,पटेल चौक, एसजीएम नगर, मेहता चौक, गांधी कालोनी, गांव बडख़ल, भांखरी, एन.एच.तीन, एन. एच .दो, भाटिया सेवक समाज, एन.एच.एक व एन.एच चार-पांच के चौक पर पंजाबी समुदाय व छत्तीस बिरादरी के लोगों ने मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा का भव्य स्वागत किया। वहीं गुरूद्वारों में भी माथा टेका। श्रीमती त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया। 

Related posts

आए हुए लोग बोले: ईश्वर के आगे सारी दुनिया विवश है, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना की माता प्रेमवती को भगवान अपने चरणों में सही स्थान दें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:किस रोड पर जाम हैं या ब्लॉक हैं, यात्रियों को गूगल मैप पर 10 मिनट के भीतर मिलेगी रूट संबंधित सारी अपडेट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावधान : डेंगू, मलेरिया और टायफाॅयड के मरीजों में काफी हुआ इजाफा , इससे बचने हेतु ऐतिहायत बरतें हैं,:डाॅ प्रांजित भौमिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x