Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

20 अवैध ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ दो हथियार तस्कर पकड़े गए।  



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज दो अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 20 अवैध सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम रहीम उर्फ बेटी, निवासी तिलक वार्ड, कोठी बाजार, थाना कोतवाली, जिला बैतूल, एमपी (उम्र 33 वर्ष) और विशाल सोलव उर्फ अतुल निवासी ग्राम करज, मोहल्ला गोविंदपुर, थाना सिराज गांव, जिला अमरावती, महाराष्ट्र (आयु-26 वर्ष) हैं। ये प्रति पिस्तौल 30000 रुपए के हिसाब से सप्लाई देने आए थे। इन्हें पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जाल बिछा कर धर दबोचा।         

Related posts

पलवल सीआईए की टीम और मोहित हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों के पैरों लगी गोली।

Ajit Sinha

पहले अपने मासूम बच्चियो को छ्त से फेका,फिर खुद कूद गई, मां-बेटी की मौत, और दूसरी बेटी अस्पताल में मौत से जुझ रही है..

Ajit Sinha

विकास चौधरी के हत्यारे विकास उर्फ़ मल्ले के भाई और हत्या हेतु हथियार सप्लाई देने के मामले में दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x