Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सील तोड़ खोली जा रही दुकानें, अवैध रूप से लगाईं गई सब्जी की दुकानें व अन्य की होगी जांच-डीटीपी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने बीते कई महीने पूर्व में ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट न. 3615, ब्लॉक सी, की बिल्डिंग की पिछले हिस्से में अवैध रूप से खोली गई तीन दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई की थी, अब उसमें फिर से सीलिंग तोड़ कर दुकानें खोलने का मामला प्रकाश में आया हैं। इसी स्थान पर अवैध रूप से सब्जी और फलों की दुकानों हित बने फुटपाथ पर कई दुकानें चलाई जा रही हैं , और इन दुकानदारों से किराए के नाम अवैध वसूली की जा रही हैं।

आपको मालूम हो कि डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने काफी समय पूर्व में इसी स्थान पर सड़क किनारे , ओमेक्स बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर अवैध रूप लगाईं गई कई दुकानों पर बुल्डोजर चला तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी, अब फिर से सब्जी और फलों के साथ कई और दुकानें लगा ली हैं। इसके अतरिक्त प्लॉट नंबर-1431 पर अवैध रूप से बिल्डिंग में रहने वाले ने पांचवीं मंजिल बनाए जाने, इसके अतिरिक्त प्लॉट नंबर 120 पर बने चार मंजिल के नीचे पार्किंग के स्थान पर अवैध रूप से बड़ा शो रूम और इसी बिल्डिंग के सबसे ऊपरी मंजिल पर भी कुछ अवैध निर्माण बनाए हैं,

इसके अलावा ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर -3358 व 3102 पर बने निर्माणाधीन दो बिल्डिंगों में भी एक्स्ट्रा कवरेज किए जाने की खबरें “अथर्व न्यूज़” के पास आई थी, जिसे “अथर्व न्यूज़” ने डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा को वीरवार को भेज दी हैं, क्यूंकि कार्रवाई की जिम्मेदारी डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग का , “अथर्व न्यूज़” का काम हैं गलत का उजागर करना हैं, और डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा ने कहा था कि तुरंत “अथर्व न्यूज़” द्वारा भेजी गई सभी नंबरों पर बने निर्माणों और दुकानों को चेक करवाया जा रहा हैं, और जांच के दौरान गलत पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने छात्रावास में बच्चों के साथ खाना खा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अवैध वसूली के लिए दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच -65 ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सैनी से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने की मुलाकात,हुए सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x