Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने जिला के विधानसभा क्षेत्र में स्थापित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज वीरवार को जिला के विधान सभा क्षेत्र में स्थापित स्ट्रांग रूम का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने एनआईटी-1 खान दौलतराम धर्मशाला, सेक्टर 16 गुर्जर भवन, पंजाबी भवन, सेक्टर-14 डीएवी स्कूल और बल्लभगढ़ सेक्टर- 02 श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविधालय में स्थापित स्ट्रांग रूम, बेरेगेटिंग और पार्किंग समेत दूसरी व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर जायजा लिया।डीसी विक्रम सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी स्ट्रांग रूम पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्ट्रांग रूम में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और अधिकारियों से वाहन पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराने और स्ट्रांग रूम में ईवीएम वीवीपैट रखने के लिए साफ-सफाई कराने का निर्देश दिए और कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मतदान के दौरान किसी भी मतदाताओं के साथ पोलिंग पार्टी को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सारी सुविधाएं सुदृढ़ करें।उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्ट्रांग रूम केंद्रों पर साफ-सफाई, शौचालय सहित बिजली आदि मूलभूत सेवा-सुविधाओं की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर, एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार, प्राचार्य ऋतिका गुप्ता सहित सभी विभागों से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

संयुक्त किसान मोर्चा, फरीदाबाद ने आज लोहड़ी पर्व पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान विरोधी कानूनों की प्रतिया जलाई  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ बना करप्शन कैपिटल, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के इस्तीफे की मांग: नीरज शर्मा, शारदा राठौर

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कथावाचक मुरारी बापू द्वारा किए जा रहे श्रीराम कथा में तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, शारदा राठौर,लखन सिंगला हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x