Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में चूहा फ्लैट की मीटर उखाड़ ले गए बिजली वाले, खाली हो गई यह चूहा फ्लैट, अब सीलिंग होने का इंतजार।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग द्वारा नोटिस लगाए जाने के बाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर -920 में बने अवैध चूहा फ्लैट को खाली करके रहने वाले लोग चले गए, और बिजली विभाग के लोग बिजली के कनेक्शन काट कर , बिजली के मीटर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। अब ये चूहा फ्लैट बिल्कुल खाली हैं ,अब इस चूहा फ्लैट में सिर्फ ताला लटका हुआ हैं। अब तो इस चूहा फ्लैट की सीलिंग कार्रवाई कब होगी, सिर्फ इसका इन्तजार किया जा रहा हैं।

क्योंकि डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने गत 28 फ़रवरी 2024 को कानूनी नोटिस चिपकाएं गए थे, अब इस बात लगभग 15 दिन बीत चुके हैं पर अब तक डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा द्वारा विवादित इस चूहा फ्लैट में सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई हैं। इस कारण से बिल्डिंग में रहने वाले सभी के सभी लोगों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा से बहुत ज्यादा नाराज हैं। इस मामले में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया जैसे ही उनका कॉल वापिस आएगा। उनका पक्ष इस खबर में एड कर दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव झुग्गी छायंसा व छायंसा में किया ग्रामीणों से संवाद.

Ajit Sinha

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 3 आरोपित गिरफ्तार, पूर्व में दिल्ली में स्थित एक कॉल सेंटर में करते थे काम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अदलखा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा, भाजपा सरकार को साबित किया निकम्मा-सुने वायरल वीडियो।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x