Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक अनियंत्रित टैक्सी कार ने एक के बाद एक करीब 10 लोगों को कुचल दिया, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पीटा,कार तोड़ दी।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित मयूर विहार फेस-3 में बुधवार रात एक अनियंत्रित हुई टैक्सी कार ने एक के बाद एक लगभग 10 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर एकदम से कोहराम मच गया। टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से कार लेकर भागने का कोशिश की। इस बात पर भीड़ एकदम से भड़क गई। भीड़ ने आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में कार  को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया। उधर मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।  

जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त हयात नगर, खोड़ा कॉलोनी , गाजियाबाद निवासी सीता देवी ( उम्र 22) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही थी। घटना का वीडियो देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पांच महिलाओं व दो पुरुषों का एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को हादसे में गंभीर चोटें लगी है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसे की पड़ताल की जा रही है। आरोपित  चालक का बयान लेने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार देर रात को बुध बाजार, मयूर विहार फेज-3 में हुआ। बुधवार हो यहां साप्ताहिक बाजार लगता है। उसकी वजह से वहां पर भारी भीड़ थी। मेन रोड से अचानक सिल्वर कलर की हुंडई औरा कार अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर आ गई। कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग सड़क पर दर्द से चिल्लाने लगे। बाजार होने की वजह से भीड़ वहां पहले से ही थी। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। गुस्साई भीड़ ने कार को पूरी तरह तोड़ने के बाद उसे पलट दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किए। बाद में घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देर रात तक लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। हादसे का शिकार हुई महिला सीता देवी परिवार के साथ खोड़ा कालोनी में रहती थी। इसके परिवार में पिता मुन्नालाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। सीता बाजार में खरीदारी के लिए आई थी।

Related posts

पानी की बहाव की दिशा दूसरी तरफ नहीं करने से नाराज एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसी और उसकी गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।

Ajit Sinha

वेतन के 75000/- मांगने पर अपमानित महसूस कर रहे मालिक ने अपने नौकर के पिता की चाकू मार कर हत्या कर दी, अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अर्धसैनिक बल की 11 कंपनी, 5000 के करीब पुलिसकर्मी IRB की 2 कंपनी की सुरक्षा में होगा शांतिपूर्ण मतदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x