Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 40 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी लालचंद पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम द्वारा फतेहाबाद जिला में कार्यरत जिला कल्याण अधिकारी लालचंद को ₹40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपित द्वारा इस रिश्वत की मांग रविंद्र सिंह नामक निजी व्यक्ति के माध्यम से की जा रही थी। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपित जिला कल्याण अधिकारी लालचंद द्वारा सरकारी योजना ‘अंतरजातीय विवाह शगुन योजना ‘ का लाभ शिकायतकर्ता को देने के बदले में 50 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

इसमें से ₹10000 की राशि आरोपित द्वारा 7 मार्च को रविंद्र सिंह नामक निजी व्यक्ति के माध्यम से पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद रिश्वत की 40 हज़ार रुपये की शेष राशि की मांग आरोपित द्वारा की गई जिसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।इस मामले में आरोपित के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

 हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हड़ताली कर्मचारियों से एस्मा हटाने के बारे में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को पत्र लिखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 25 हजार रूपए के ईनामी बदमाश को 3 साल के बाद अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

बीती रात दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके एक लड़के की 5 -6 बदमाशों ने चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x