Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,एक करोड़ 75 लाख कीमत के 351 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:  मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली कासना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब 1 करोड़ 75 लाख रुपए कीमत का 351 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया। ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए कैंटर में छुपा कर लाया गया।पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ बैठे दो गांजा तस्करों का नाम हरीश कुमार उर्फ अंकुर और हिमांशु उर्फ कमल है। 

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को इनपुट मिला था गांजा का एक बड़ा कंसाइनमेंट जिले से होकर गुजरने वाला है, सूचना पर कोतवाली  कासना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई  करते हुए, वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जब सिरसा गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, उसी समय एक कैंटर आता हुई दिखाई दिया।

जब गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो पुलिस ने पाया कि उसमें मुर्गी दाना लदा हुआ था, सही तरीके से तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में बोरों में गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 531 किलो  ग्राम गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गांजा छोटे छोटे पैकेट में बेचा जाना था।

Related posts

लोहे का व्यापारी निकला10 दिनों से लापता नाबालिग लड़की का हत्यारा,खढ्ढे खोद कर निकला शव को, दो को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फर्जी वीजा-पासपोर्ट बनाने वाले, साइबर ठगी व अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 नाइजीरियन नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

वर्दी का मान रख गया दीपक, ड्यूटी हमेशा प्राथमिकता रही, पुलिस विभाग सदा ऋणी रहेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x