Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

लोकसभा चुनाव से पहले इनसो ने किया संगठन विस्तार, एक जिला प्रभारी और 10 जिलाध्यक्ष घोषित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जेजेपी की छात्र इकाई इनसो ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले जिला अध्यक्ष व प्रभारी की नियुक्ति कर संगठन पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया है। जेजेपी के प्रदेश प्रभारी रवि मसीत व प्रदेश अध्यक्ष अजय राव ने इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल से विचार विमर्श कर 10 जिला अध्यक्ष व एक जिला प्रभारी की नियुक्ति की है।

इनसो प्रदेश अध्यक्ष अजय राव ने बताया कि पानीपत में बलराज देशवाल, फरीदाबाद में रवि शर्मा, जींद में दीपक देशवाल, करनाल में अंकुर टाया, फतेहाबाद में दीपेंद्र बराड़ , कैथल में सुनील नरड़, पलवल में मोहित मंदकोल, रेवाड़ी में युगल यादव, अंबाला में सतनाम सिंह बैडवान, पंचकुला में कमल चौधरी को इनसो का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं नूंह जिले में दीपक गुर्जर को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनसो प्रदेश अध्यक्ष अजय राव ने बताया कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लंबे समय से इनसो के लिए काम कर रहे हैं व लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related posts

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल परिसर में तैयार हुआ सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल-अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 74,400 नशीली दवाइयाँ की जब्त, तीन आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार पर जम कर हमला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x