Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ के दौरान राइफल चोर के पैर में लगी गोली, उसका साथी कांबिंग के बाद पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली फेज-1 पुलिस ने एक गनमैन के राइफल चोरी करने वाले आरोपी को सेक्टर 5 स्थित हरौला बारात घर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.जबकि मौके से फरार उसके साथी को कांबिंग के बाद सेक्टर 15 से पकड़ा गया है। आरोपी के पास से चोरी की राइफल,दो खोखा कारतूस और सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम रूबेल है,  जबकि इसके साथ ही दयाल सिंह को पुलिस ने कांबिंग के बाद सेक्टर -15 से गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि सेक्टर -15 मेट्रो स्टेशन पर गनमैन के रुप तैनात श्याम सिंह ने कोतवाली फेज-1 में शिकायत दर्ज कराई थी कि,1 मार्च वे अपनी ड्यूटी करने के बाद हरौला गांव अपने घर पर सो रहे थे इसी दौरान उनकी लाइसेंस की राइफल, मोबाइल फोन और 3 हजार रुपए चोरी हो गए है।

पुलिस के जांच के दौरान घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला,  तो पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग मिले.  जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी।  एडिशनल डीसीपी आज जब पुलिस हरौला बारात घर के पास चेकिंग कर रही थी,  इस दौरान यह दोनों आरोपी दिखाई दिए. जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया, 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रूबल घायल हो गया. पुलिस ने उसे घायल अवस्था गिरफ्तार कर लिया,  जबकि मौके से फरार दयाल सिंह को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गली नंबर 2 सेक्टर 15 से गिरफ्तार किया है. एडीसीपी ने बताया कि रूबल शातिर किस्म का चोर है और उसपर एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज है,  पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। 

Related posts

एनटीपीसी टाउनशिप में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को अरेस्ट कर , चोरी किया गया जेवरात बरामद

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 54,329 पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया है, डीजीपी

Ajit Sinha

ऑन लाइन मोबाइल भिजवाने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले दो आरोपितों पर कैंप थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x