Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुनाव का पर्व-देश का गर्व में आहुति अवश्य डालें – डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव जिला वासियों से आह्वान किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में को देखते हुए अपना वोट अवश्य बनवाएं और मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव का पर्व-देश का गर्व में अवश्य आहुति डालें, तभी लोकतंत्र के पर्व की संपूर्ण आहुति संपन्न हो सकेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन बीएलओ के पास फार्म (6) लंबित हैं, इन्हें शीघ्र ही बिना किसी देरी के संबंधित आरओ, एआरओ के पास भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची में इन्हें शामिल किया जा सके।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के लिए फार्म (7) और (8) नामांकन वापस लेने की तिथि से 10 दिन पहले तक जमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला में लक्ष्य है कि एक भी पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम शामिल होए बिना न रहे और हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से छूटे नहीं।डीसी ने जिले वासियों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग के सी-विजिल एप को अपने मोबाइल पर अवश्य डाउनलोड करें। मतदाता को मत से संबंधित कोई जानकारी लेनी है तो वे हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम जिला का मतदान प्रतिशत सराहनीय रहा था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर चलना होगा और इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करना होगा।

Related posts

शादी में नाचने को लेकर हुए झगड़े में रंजिश रखते हुए एक पक्ष ने एक लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुरुग्राम ने 32 करोड़ की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं की जनता को समर्पित

Ajit Sinha

सब इंस्पेक्टर सुनील तथा एएसआई कमल सिंह को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x